झारखंड में सात आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है. सिमडेगा के उपायुक्त जटाशंकर चौधरी को जामताड़ा का उपायुक्त बनाया गया है. मुख्यमंत्री सचिवालय में विशेष सचिव के पद पर तैनात विप्रा भाल को सिमडेगा के उपायुक्त पद तैनात किया गया है. स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव राजेश कुमार पाठक का तबादला गिरिडीह के उपायुक्त पद पर किया गया है.

स्कूली शिक्षा के अवर सचिव डॉ. शैलेश कुमार चौरसिया को बोकारो के उपायुक्त पद की जिम्मेदारी दी गई है. गिरिडीह उपायुक्त पद पर तैनात नेहा अरोड़ा को कार्मिक विभाग में योगदान देंगी. बोकारो के उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बर्णवाल को झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी का परियोजना निदेशक बनाया गया है. बर्णवाल रिम्स के अपर निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे. जामताड़ा के उपायुक्त आदित्य कुमार आनंद को स्कूली शिक्षा का संयुक्त सचिव बनाया गया है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours