चतरा में बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 23 लाख रुपये लूट लिये गये. लुटेरे चार की संख्या में थे. सभी हथियार से लैस थे. दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और लूट को अंजाम देकर बिहार की ओर भाग गये. शाखा खुलते ही आज अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया.

बैंक से 23 लाख की लूट

जानकारी के मुताबिक दो मोटरसाइकिल पर सवार चार अपराधी हंटरगंज थाना क्षेत्र के गोसांईडीह गांव स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा पहुंचे. और हथियार के बल पर शाखा में घुसकर आयरनचेस्ट में रखे 23 लाख रुपये लेकर फरार हो गये. बैंक में उस वक्त सिर्फ कर्मचारी ही थे.



जांच में जुटी पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई है. चश्मदीदों के मुताबिक हथियार से लैस चारों अपराधी घटना को अंजाम देने के बाद बिहार की तरफ भाग निकले.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours