पाकुड़✍
नेहरू युवा केंद्र संगठन पाकुड़ के द्वारा पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत मिशन तथा जल संचय शक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पाकुड़ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित नेहरू युवा केंद्र के सभागार में आयोजित किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य श्री हिसाबी राय, समाजसेवी श्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, श्री अनिकेत गोस्वामी नेहरू युवा केंद्र के श्री गिरजानंद रत्नाकर राज इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय की श्रीमती मंजू सिन्हा,झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी के प्रबंधक श्री परिमल सरकार,श्री उत्तम कुमार सहित जिले भर के युवा एवं मातृ शक्तियों ने भाग लिया।
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने विस्तार पूर्वक संबंधित विषय पर सारगर्भित वक्तव्य रखते हुए नेहरू युवा केंद्र संगठन के द्वारा इस दिशा में पूरे जिले में जल स्रोत संरक्षण का संकल्प लिया सभी ने लिया तथा आगे की कार्य योजनाओं को मूर्त रूप देने के लिए जिले के सभी तालाबों,कुओं,अहाऱों को स्वच्छ करने के लिए निश्चित कार्य रूपरेखा तैयार कर जल प्रबंधन सुदृढ़ करने की चर्चा की गई।
इस कार्यक्रम के संयोजक श्री अभिषेक कुमार विस्तार पूर्वक जानकारी दी तथा झारखंड लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के श्री परिमल सरकार ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति के संबंध में सभागार में उपस्थित लोगों को अवगत कराया।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours