झारखंड के लातेहार में शनिवार रात को  हथियारबंद नक्सलियों ने नवरनागु गांव में एक ट्रैक्टर व एक सवारी गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान उन्होंने वाहन मालिक के बेटे की लाठी-डंडे व राइफल की बट से जमकर पिटाई भी की.  इस दौरान नक्सलियों ने कहा कि उनके दबाव के कारण ही 25 लाख के इनामी माओवादी नेता बालकेश्वर उरांव ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है.

माओवादी को सरेंडर कराने के आरोप में की पिटाई

जानकारी के अनुसार शनिवार की रात नक्सलियों का दस्ता सुदामा सिंह के घर पहुंचा और सुदामा सिंह और विकास पर बालकेश्वर को सरेंडर करवाने का आरोप लगाते हुए पिटाई शुरू कर दी. वहीं हमले के दौरान नक्सलियों ने मौके से परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल भी लूट लिए. वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर 25 नक्सलियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस सभी नक्सलियों की तलाश में जुट गई है.

 नक्सली ने युवक की लाठी-डंडों से की पिटाई



हमले के बाद नक्सलियों ने धमकी देते हुए कहा कि वह नक्सली सुदामा सिंह के छोटे पुत्र अरुण सिंह को भी खोज रहे थे और नहीं मिलने पर उसकी हत्या कर शव को उसके घर भेज देंगे. बता दें कि बालकेश्वर उरांव मनिका थाना क्षेत्र के डोंकी गांव का रहनेवाला है और सुदामा सिंह का दामाद है. वहीं नक्सलियों की पिटाई के बाद पिटाई से घायल युवक का इलाज सीएचसी बरवाडीह में चल रहा है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours