गोड्डा । बसंतराय प्रखंड के महेशपुर गांव में आयोजित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर आयोजित शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मकसद लोगों को कानून से जुड़े मामलों के बारे में जागरूकता फैलाना था। इस अवसर पर अदाणी फाउंडेशन की ओर से लगाए गए मोबाइल स्वास्थ्य शिविर में 350 से भी ज्यादा लोगों का इलाज किया गया। स्वास्थ्य शिविर में भारी संख्या में बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाएं और बच्चे भी अपना इलाज कराने पहुंचे। मेगा स्वास्थ्य शिविर में फाउंडेशन की ओर से सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ अबु कलाम, डॉक्टर जीएम ठाकुर, डॉक्टर सतीश के अलावा दंत रोज विशेषज्ञ डॉक्टर शिवम ने लोगों का इलाज किया। डॉक्टर ने बताया कि बदलते मौसम की वजह से ज्यादातर लोग बुखार और सर्दी-खांसी से पीडित पाए गए। जबकि बुजुर्ग घुटने में दर्द और ब्लडप्रेसर जैसी बीमारियां की समस्या से ग्रसित पाए गए। डॉक्टरी जांच के बाद अदाणी फाउंडेशन की ओर से मुफ्त दवा भी वितरण किया गया। इधर कानून जागरूकता शिविर में भी लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संजय सिंह, अधिवक्ता अनिता सोरेन, अधिवक्ता अजीत कुमार, पीएलवी मार्था मो. हसन, नवाज, मो. हसीफ आदि ने शिविर में आए लोगों को कानून को लेकर जागरूक करने का काम किया।


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours