रांची। क्रिकेट के मैदान से पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों के दिलों पर राज करनेवाले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान की राजनीतिक पारी खेलने की चर्चा क्रिकेट और राजनीति के धुरंधरों से लेकर खेल प्रेमियों के बीच तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय पासवान द्वारा उनके भाजपा में आने से संबंधित बयान दिए जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा का विषय बन गया है।

अमित शाह से मुलाकात भी बनी थी चर्चा की वजह

इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह से धौनी की मुलाकात भी चर्चा का विषय बनी थी। उस समय भी कयास लगाया गया था कि क्रिकेट से संन्यास लेने के धौनी भाजपा में जा सकते हैं। धौनी के राजनीति में या भाजपा में आने की बात में कितना दम है, इसका जवाब तो भविष्य के गर्भ में है, लेकिन अटकलों और चर्चाओं का बाजार गर्म है।

कई राजनेता हैं धौनी के अच्छे मित्र

धौनी का राजनीति से पहले कोई नाता भले न रहा हो, लेकिन रांची में धौनी के घर के ठीक सामने भाजपा का प्रदेश कार्यालय है, दूरी महज कुछ कदम की है। भाजपा से उनकी करीबी इस बात से आंकी नहीं जा सकती, लेकिन धौनी के करीबी सूत्रों की मानें तो माही का परिवार भाजपा की विचारधारा से प्रभावित है। कई राजनेता धौनी के अच्छे मित्र हैं। झारखंड में भाजपा की सरकार की सहयोगी पार्टी आजसू के प्रमुख और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो भी धौनी के अच्छे मित्रों में हैं।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours