मुख्य संवाददाता/भागलपुर
-----------------------------------
भागलपुर : बाजार क्षेत्र में होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए डिप्टी मेयर राजेश वर्मा ने पहल की है। रविवार को उन्होंने वार्ड- 38 के लोगों समस्या निवारण केंद्र की शुरुआत की। कन्या पाठशाला गली में खुले इस केंद्र में अब एक कर्मचारी मौजूद रहेगा। जो वार्ड के लोगों की समस्याएं दर्ज करेगा। डिप्टी मेयर राजेश वर्मा भी दिन में आधे-एक घंटे के लिए रोजाना इस दफ्तर में बैठेंगे और दर्ज समस्याओं के निराकरण की कवायद करेंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को नगर निगम संबंधी काम के लिए निगम दफ्तर की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। मेयर सीमा साहा,जिला परिषद अध्यक्ष टुनटुन साह,डिप्टी मेयर राजेश वर्मा के साथ बड़ी तादाद में क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने इस नए केंद्र की शुरुआत की।
उपमहापौर राजेश वर्मा ने कहा, अपने वार्ड के पार्षद होने के साथ शहर की जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बैठाने के लिए इस केंद्र की दरकार थी। अभी तक वार्ड-38 के लोग अपनी समस्याओं को लेकर उनसे मिलने नगर निगम जाते थे। कई दफा उनके नगर निगम में मौजूद न होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही थी। इसी को दूर करने के लिए यह केंद्र खोला गया है।इस दौरान रामगोपाल पोद्दार,जॉनी संथालिया,अश्विनी जोशी मोंटी,रंजीत शिवानीवाला, अनिल कडेल समेत अन्य प्रबुद्धजन मौजूद थे।
* ये रहेंगे यहां मौजूद : इस केंद्र पर सफाई प्रभारी, टैक्स कर्मचारी समस्या निवारण प्रभारी आशुतोष रहेंगे।
* ये काम होंगे यहां : साफ-सफाई संबंधी काम के साथ जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, म्युटेशन, ट्रेड लाइसेंस समेत निगम से जुड़े अन्य काम।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours