एक लड़की से 3 ग्राहक करते थे दुष्कर्म, खिलाते थे गर्भ निरोधक गोलियां
गौतम सुमन गर्जना
-------------------------
भागलपुर : जीरोमाइल के ज्योति विहार कॉलोनी में चल रहे सेक्स रैकेट मामले में नया खुलासा हुअा है। धंधेबाजों के चंगुल से भागी पूर्णिया के भवानीपुर इलाके की तीसरी नाबालिग लड़की ने बताया कि बिहारीगंज का मिथिलेश मंडल अाधा दर्जन लड़कियों को अपने घर में रखकर उनसे देह-व्यापार करवाता था। इसमें बंगाल की भी लड़कियां शामिल थीं। लड़कियों को वह बाहर भी भेजता था। जबकि कई ग्राहक रात में उसके किराए वाले मकान में अाते थे। जब मिथिलेश की करतूतों की जानकारी पुलिस को मिल गई तो बंगाल की लड़कियों को उसने भगा दिया। जबकि भवानीपुर की एक लड़की को उसने ज्योति विहार कॉलोनी से निकाल कर नवगछिया के गोसाई गांव में अपने मामा सिकंदर मंडल के घर रख दिया। सिकंदर मंडल ने दो दिनों तक लड़की को रखा, जहां से मौका पाकर वह भाग गई अौर अपने गांव भवानीपुर पहुंच गई। पीड़िता के मुताबिक, मिथिलेश का मामा गोसाई गांव निवासी सिकंदर मंडल भी देह-व्यापार के धंधे में शामिल है। पुलिस सिकंदर की भी तलाश कर रही है। क्योंकि उसने दो दिनों तक लड़की को रखा अौर पुलिस को सूचना नहीं दी। यह भी बात सामने अाई है कि मिथिलेश की कथित पत्नी गुड़िया भी इस धंधे में सहयोग करती थी। लड़कियों को ग्राहकों के पास ले जाने की जिम्मेदारी गुड़िया की थी। क्योंकि महिला होने के कारण पुलिस उस पर शक भी नहीं करती थी। पीड़िता ने बताया कि एक दिन में दो से तीन ग्राहक जबरन बलात्कार करते थे। यह सिलसिला डेढ़ साल से चल रहा था। खाना-पीना में सही तरीके से नहीं दिया जाता था।
30 हजार में बिकी लड़की, कईयों के सामने परोसा
धंधेबाजों के चंगुल से भागी लड़की ने बताया कि 2018 में बसंत पंचमी के दिन गांव के दो अन्य लड़कियों के साथ उसका भी अपहरण कर लिया गया था। गांव का जीतन मंडल गाड़ी से उसे जबरन भागलपुर ले अाया था अौर 30 हजार रुपए में मिथिलेश मंडल के हाथ में बेच दिया था। मिथिलेश ने उसे ज्योति विहार इलाके में एक कमरे में कई दिनों तक बंद रखा, जहां उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद उसकी कथित पत्नी गुड़िया अाई अौर उसने कहा कि घर अाने वाले मेहमानों को खुश करना होगा। लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई अौर कई तरह से शारीरिक यातनाएं दी गई। गुड़िया लड़कियों को बेहोशी का इंजेक्शन देती थी अौर ग्राहकों के सामने परोस देती थी। बेहोशी की हालत में ग्राहक लड़कियों को अपनी हवस का शिकार बनाते थे। किराए के मकान में ग्राहकों को शराब भी पिलाई जाती थी।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours