गिरिडीह के बगोदर में कंटेनर में प्रतिबंधित मांस लदा होने के शक पर जमकर बवाल मचा. उग्र लोगों ने कंटेनर के खलासी को जमकर पीट डाला. खलासी को बचाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस टीम भी लोगों के गुस्से का शिकार हो गई. पुलिस पर हुए पथराव में बगोदर थानाप्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये. बाद में पुलिस ने कई राउंड फायरिंग और लाठीचार्ज कर उग्र भीड़ को खदेड़ा. भीड़ ने कंटेनर में आग लगाने की कोशिश की.
कंटेनर से हो रहा था खून का रिसाव
जानकारी के मुताबिक बगोदर के मुर्गियांटोगरी के पास धनबाद की ओर से एक कंटेनर आ रहा था. कंटेनर से लगातार खून का रिसाव हो रहा था. इससे लोगों को शक हुआ कि कंटेनर में प्रतिबंधित मांस लदा है. लोगों ने कंटेनर का पीछा किया, तो ड्राइवर कंटेनर को खड़ा कर फरार हो गया. इस बीच यह खबर इलाके में फैल गई. मौके पर पहुंचे लोगों ने खलासी मो कादिर को पकड़ लिया और पीटने लगे. कंटेनर का शीशा तोड़कर जीटी रोड को जाम कर दिया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने खलासी को लोगों से बचाया. हालांकि उग्र भीड़ ने इस दौरान पुलिस पर भी पथराव किया. इसमें थानेदार समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours