रांची के तुपुदाना इलाके में इंटर की छात्रों को अगवा कर गैंगरेप किया गया. इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों, गोलू यादव और मणि यादव को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ऑटो चालक हैं. तीसरे आरोपी सरोज यादव की तलाश जारी है. पीड़िता का 164 का बयान जल्द कोर्ट में दर्ज कराया जाएगा. घटना को धुर्वा डैम के पास अंजाम दिया गया.
छात्रा को अगवा कर गैंगरेप
छात्रा के मुताबिक गत सोमवार को वह डोरंडा स्थित कॉलेज से निकलकर मणि यादव के ऑटो से डोरंडा बाजार जा रही थी. रास्ते में गोलू और सरोज उस ऑटो में बैठ गये. तीनों उसे अगवा कर धुर्वा डैम के पास ले गये. वहां तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद बिरसा चौक पर लाकर छोड़ दिया. घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी. डर के चलते छात्रा ने किसी को घटना की जानकारी नहीं दी.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours