झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को दुमका के बासुकीनाथ धाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ किया. इस मौके पर उन्होंने यहां 40 करोड़ 56 लाख रुपये की 9 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. सीएम ने बासुकी भोग प्रसादम को भी लॉन्च किया और कांवरियों के लिए बनी टेंट सिटी का भी जायजा लिया.

सीएम ने कहा कि श्रावणी मेले के जरिये श्रेष्ठ भारत की कल्पना साकार हो सकती है. यह भगवान शिव का आशीर्वाद ही तो है कि विगत साढ़े 4 साल से झारखंड निरंतर विकास कर रहा है.

शिवगंगा का सौंदर्यीकरण प्राथमिकता

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संथाल परगना के पर्यटन स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए कार्य कर रही है. देवघर में एयरपोर्ट और एम्स का निर्माण कार्य हो रहा है. 20 करोड़ की प्रसाद योजना दुमका को मिलेगा. यह केंद्र सरकार के पास प्रस्तावित है. शिवगंगा के सौंदर्यीकरण की पहल हो चुकी है. जल्द ही इसके जीर्णोद्धार का काम शुरू होगा. तारापीठ-मयूराक्षी-बासुकीनाथधाम-देवघर को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours