गिरिडीह। बिहार की जमुई सीमा से सटे गिरिडीह जिले के तिसरी थाना अंतर्गत खतपोंक गांव से अगवा किए गए छात्र अंकित कुमार को अपराधियों ने फिरौती की रकम वसूल कर शुक्रवार की देर रात मुक्त कर दिया। शनिवार की तड़के करीब साढ़े तीन बजे अंकित आठ दिन बाद सकुशल अपने घर लौट गया। बताया जा रहा है कि दस लाख रुपए देकर परिवार के लोगों ने उसे अपराधियों से मुक्त कराया है। हालांकि इसकी पुष्टि न तो परिवार के लोग कर रहे हैं और न ही पुलिस। अंकित को शनिवार की रात हथियारबंद दर्जनाधिक अपराधी उसके घर से अगवा कर ले गए थे। उसकी सकुशल बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सीमावर्ती इलाकों में लगातार छापेमारी कर रही थी। परिवार के लोग बिहार जाकर तलाश कर रहे थे। बिहार के अपराधियों ने उसे अगवा किया था।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours