गिरिडीह। जमुआ के नवडीहा ओपी क्षेत्र की सामूहिक दुष्कर्म पीडि़ता की शिकायत पर पुलिस नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने के बजाए उल्टे मुकदमा वापस नहीं लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दे रही है। पुलिस की इस धमकी से डरी सहमी पीडि़ता ने शुक्रवार को एसपी को आवेदन देकर मामले की जांच की मांग की है। आवेदन में पीडि़ता ने लिखा है कि गांव के ही दो युवकों ने जान मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उसके परिजन जब दोनों युवकों से पूछने गये तो उन लोगों ने मारपीट करते हुए घर से भगा दिया था।
उक्त मामले को ले परिवाद पत्र के आधार पर पुलिस ने नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि प्राथमिकी दर्ज होने के एक माह दिन बीतने के बाद भी नवडीहा पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। नामजद की गिरफ्तारी तो दूर उसका बयान तक कोर्ट में दर्ज नहीं कराया गया और ना ही मेडिकल जांच हुई। वहीं पीडि़ता का आरोप है कि पुलिस नामजदों को खुला संरक्षण दे रखी है और उल्टे मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रही है। आरोप लगाया गया है कि मुकदमा वापस नहीं लेने पर पूरे परिवार को झूठे केस में फंसा कर जेल भेज देने की धमकी दी जा रही है।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours