रांची।  देवघर के प्रसिद्ध श्रावणी मेले का उद्घाटन करने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास देवघर पहुंच गए हैं। समारोह स्‍थल दुम्मा में पिंकू महाराज की अगुवाई में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अनुष्ठान विधि-विधान से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ पर्यटन मंत्री अमर बाउरी भी उद्घाटन समारोह में मौजूद हैं। इस वर्ष प्रशासनिक स्तर पर मेले का मूल मंत्र होगा स्वच्छता और विनम्रता। सीएम पहले पवित्र श्रावण मास के अवसर पर रावणेश्वर बैद्यनाथधाम और फिर वासुकिनाथधाम में श्रावणी मेला का उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री रघुवर दास सवा दस बजे सुबह दुम्मा प्रवेश द्वार और बारह बजे दिन में फौजदारी बाबा के प्रांगण में होंगे। मुख्यमंत्री दुम्मा प्रवेश द्वार पर झारखंड में कांवरियों की आगवानी भी करेंगे। मुख्यमंत्री का एक ही मंत्र है -स्वच्छता और विनम्रता बनी रहे। 

श्रावणी मास में बाबाधाम देवघर पधारें, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक मनोकामना लिंग पर जल अर्पण कर अपनी मनोकामना पूर्ण करें
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours