दुमका जिले के हंसडीहा में मुख्य मार्ग पर गांव के समीप खड़े एक ट्रक के पीछे एक यात्रियों से भरे ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें ऑटो चालक और एक कांवड़िया की मौत हो गई, जबकि हादसे में ऑटो में बैठे 9 यात्री बुरी तरह से घायल हो गए. जिसमें एक महिला और बच्चा भी शामिल है.
हादसे में ऑटो चालक व कांवरिया की मौत
सड़क हादसे में घायल सभी यात्रियों को इलाज के लिए सीएचसी सरैयाहाट में भर्ती कराया गया. वहीं मृतक कांवड़िया की पहचान साहबगंज के शास्त्रीनगर निवासी रजनीश स्वर्णकार के रूप में हुई. बता दें कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए साथ ही आगे बैठे ऑटो चालक और एवं एक कांवरिया ऑटो में ही फंस गए और उनकी मौत हो गई.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours