पाकुड़, 31जुलाई ।
ट्रिपल तलाक बिल का राज्यसभा में पारित होना मुस्लिम महिलाओं की बहुत बड़ी जीत है।खासकर उन महिलाओं के लिए जो इस कुप्रथा के खिलाफ आवाज बुलंद करती रही हैं ।ये बातें बुधवार को यहाँ भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता मिसफिका हसन ने संवाददाता सम्मेलन में कही।उन्होंने कहा कि तलाक सम्बन्धी विधेयक मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के मकसद से लाया गया है। इसे किसी राजनीतीक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए ! 2017 के बाद ट्रिपल तलाक के 543 मामले सामने आए ! सुप्रीम कोर्ट द्वारा एक फैसले में इस प्रथा पर रोक लगाने के बावजूद तीन तलाक के 229 मामले सामने आए। यह बिल महिलाओं को न्याय दिलाने के मकसद से एवं उनकी गरिमा व अधिकारिता एवं लैंगिक समानता को सुनिशिचत करेगी।साथ ही कहा कि इस बिल से ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं काफी उत्साहित एवं खुश हैं ! इस सम्बन्ध में जिले के पाकुड़ सदर प्रखण्ड की मुस्लिम महिला जन प्रतिनिधि एवं मुस्लिम बहनें खुलकर सामने आईं एवं मोदी सरकार को इस ऐतिहासिक एवं साहसिक पहल के लिए धन्यवाद दिया ! मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवीधन टुडू एवं जिला महामंत्री बलराम दूबे आदि मौजूद थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours