नई दिल्ली। भारतीय रेल ने झारखंड को दो नई ट्रेनों का उपहार दिया है। हाल ही में रेल मंत्रालय ने टाटानगर से कचेगुड़ा होलीडे स्पेशल ट्रेन को न बन्द करते हुए उसे वैसे ही चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रैन 07439 टाटानगर से हर मंगलवार रात 10:50 मिनट में खुलेगा और गुरुवार सुबह 5:00 बजे कचेगुड़ा पहुचेगा। कचेगुड़ा से यह ट्रेन 07438 हर रविवार दोपहर 1 बजे खुलेगा और सोमवार शाम 7:45 मिनट पर पहुचेगा।
दूसरी सबसे बड़ी खुशखबरी है कि दो मशहूर तीर्थ स्थलों को सीधा जोड़ने वाली एक ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह साप्ताहिक ट्रैन तिरुपति और बनारस के बीच चलेगी, यह ट्रेन प्रत्येक रविवार को तिरुपति से शाम 5  बजे खुलेगी और झारखंड के चार स्टेशनों पर रुकते हुए मंगलवार दोपहर 12 बजे बनारस पहुचेगी। यह ट्रेन बरकखाना में मंगलवार रात 2:20 मिनट पर पहुचेगी। बनारस से यह ट्रेन हरेक सोमवार रात 8:00    बजे खुलेगी और बुधवार सुबह 7:50 पर तिरुपति पहुचेगी। यह ट्रेन बरकखाना में मंगलवार सुबह 9:45 को पहुचेगी।झारखंड में यह चार स्टेशनों पर रुकेगी, चाईबासा,मुरी, बरकखाना, और हजारीबाग में रुकेगी। अभी  रेलवे ने सिर्फ बरकखाना का समय का खुलासा किया है, राज्य के बाकी तीन स्टेशनों का समय की जानकारी अभी नही दी गई है। यह ट्रेन के खुलने से तिरुपति जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours