जिस फर्जी संस्थान है मंत्री सीपी सिंह को अवार्ड देने की घोषणा की उस संस्था को मंत्री जी ने लाभ पहुंचाने का काम किया

नगर विकास मंत्री सीपी सिंह को सर्वश्रेस्ठ मंत्री का अवार्ड दिए जाने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने कहा की यह सरकार अपने मुंह मियां मिट्ठू है।मैं तो उस फ़र्ज़ी संस्थान पर भी अंगुली उठाता हूं जिसने उन्हें बेस्ट मंत्री का अवार्ड दिया। मैं उस संस्थान की जांच किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराने की मांग करता हूं। कहीं ना कहीं यह लोग का अपना साठगांठ है और यह लोग खुद निर्णय लेते हैं।एक तरफ उनके ही पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार द्वारा उनके विकास के दावों को नकार रहे हैं और दूसरी तरफ यह लोग खुद ही अवॉर्ड बांट रहे हैं। सच तो यह है पूरे राज के शहरों की दुर्गति हो गई है।गंदगी एवं कचरा का अंबार लग गया है। होल्डिंग टैक्स में भारी बढ़ोतरी कर दी गई है।राजधानी के अनेक इलाकों में जमीन के अंदर का पानी समाप्त हो गया उसे ठीक करने की किसी भी योजनाओं पर काम नहीं हो रहा। इस राज्य में सिर्फ निर्माण कार्यों हो रही है और कमीशन का लाभ लिया जा रहा है। नगर विकास विभाग में भारी अनियमितता हैं। कभी स्वास्थ्य विभाग को अव्वल बताया जाता है तो कभी नगर विकास विभाग को। कुछ दिन बाद रघुवर दास को भी यह लोग सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्री का अवार्ड दे देंगे। तो मैं कहना चाहता हूं की धरातल पर उतर कर काम करें क्योंकि जनता सब देख रही है और आने वाले चुनाव में इससे भी बड़ा अवार्ड देगी।

Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours