अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति भारत का राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक प्रेस क्लब रांची में किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामटहल नायक जी एवं विशिष्ट अतिथि देवचंद मुंडा  पुलिस एसोसिएशन झारखंड सरकार के प्रदेश उपाध्यक्ष जी के गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम सफल रहा। राष्ट्रीय कार्यसमिति  एक दिवसीय कार्यक्रम में देश की भिन्न भिन्न राज्यों के प्रतिनिधिमंडल तथा झारखंड प्रदेश के प्रदेश पदाधिकारी गण, प्रत्येक जिला के जिला अध्यक्ष गण और अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी गण ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,जिला कार्यसमिति सदस्य एवं सदस्य गणों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ। 
     सभी राष्ट्रीय प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारियों ने दोनों समाज के व्यक्तियों का विकास से संबंधित अपने अपने विचारों को व्यक्त किए
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामटहल नायक जी ने कहा हमारा अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति भारत यह दो समाज एसी और एसटी समुदायों का समागम है। इस संगठन में करीब 54 जातियों का समूह है और इस 54 जातियों का चौमुखी विकास करने के लिए हमारा संगठन कटिबद्धता के साथ गरीब एवं जरूरतमंद जनताओं के साथ तत्परता के साथ खड़ा रहेगा।
   इनकी विकास के लिए हमारा संगठन विशेष रूप से शिक्षा पर काम कर रही है क्योंकि शिक्षा से मनुष्य का व्यक्तित्व का विकास होता है। व्यक्तित्व के विकास होने से उसके जीवन में संपूर्ण जीवन परिवर्तन होने की संभावना बढ़ जाती है। इसीलिए हमारा समन्वय समिति झारखंड राज्य के सभी जिलों में अपना स्टडी सेंटर स्थापित कर रही है और इस स्टडी सेंटर में जनकल्याण सामाजिक पुस्तकालय का भी निर्माण किया जा रहा है ताकि दोनों समाज के जरूरतमंद बच्चों का सही से सहयोगात्मक भावनाओं के द्वारा उनकी शिक्षा में सहयोग मिल सके, सभी बच्चों को सामाजिक पुस्तकालय के माध्यम से निशुल्क सभी कंपटीशन बुक प्रदान किया जाएगा, जिसे पढ़कर हमारे दोनों समुदाय के बच्चे छात्र-छात्राएं कैरियर बना सके।
   लाइब्रेरी में रेलवे, एसएससी, बैंकिंग, डिफेंस, जेपीएससी, यूपीएससी इत्यादि सभी तरह का कंपटीशन के बुक उपलब्ध रहेंगे, जो निशुल्क होगा। साथ ही साथ खेल के क्षेत्र में, संस्कृति- कला के क्षेत्र में, शिक्षा के क्षेत्र में, रोजगार के क्षेत्र में, महिलाओं को स्वलंबी बनाने के क्षेत्र में, स्वास्थ्य के क्षेत्र में इत्यादि क्षेत्रों में सामाजिक विकास हेतु संगठन दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है। निर्धन टैलेंट गरीब छात्र-छात्राओं को संगठन के द्वारा लगातार मदद किया जा रहा है श्रीजा नायक जेवियर कॉलेज रांची में ग्रेजुएशन कर रही है , संगठन के द्वारा ग्रेजुएशन करने के लिए पूर्ण सहयोग दे रहा है टेन प्लस टू में 79% लाकर इस गरीब  बच्ची ने अपने टैलेंट को निखारा है इसलिए संगठन तीनों साल की पढ़ाई का संपूर्ण सहयोग करने का दायित्व उठाया है। हमारा  संगठन झारखंड की सभी जिला में और देश की भिन्न भिन्न राज्यों में कार्यरत है। आने वाला दिन में समाजोपयोगी कार्य करते हुए देश के मानस पटल पर प्रथम नाम सामाजिक संगठन के रूप में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति भारत का नाम सबसे ऊपर रहेगा। 
         इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी विवेक रजक जी कृष्णा लोहरा जी ओमप्रकाश बैठा जी भी मुंडा जी शिवटहल नायक जी जितेंद्र बेदिया जी श्रीमती मुन्नी मुंडा जी शकुंतला जी शिखा नायक जी अंबिका नायक जी सूर्यदेव तुरी जी भादी उराव जी शंभू बड़ाईक जी सविता जी अंजू जी सुमित्रा जी तथा झारखंड प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष लिली हंसराज जी विकास कुमार गुप्ता जी, दिनेश पुरी जी,कामेश्वर राम जी सनी मुकेश नायक जी चंदन मछुआ जी मुन्ना मुखी जी नरेंद्र नायक जी प्रकाश नायक जी भुनेश्वर जी संजय नायक जी रमेश नायक जी गंगा बेदिया जी अनिल नायक जी देवेंद्र कुमार जी करण जी चमन हंसदा जी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours