शौकत खान जिला ब्यूरो
धनबाद । जिला परिषद के सभागार में जनगणना 2021 (प्री-टेस्ट) के चार दिवसीय प्रशिक्षण के तीसरे दिन भारत सरकार के उप रजिस्ट्रार (जनगणना) श्रीमती प्रतिमा कुमारी ने औचक भ्रमण किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस बार जनगणना का यह प्रीटेस्ट पूर्णतः तकनीक पर आधारित है। प्रगणक इस बार अपने एंड्रॉयड फोन पर ऐप के माध्यम से घर घर जाकर एकत्रित आंकड़ें को ऐप के माध्यम से भर सकते हैं।
उन्होंने कहा आंकड़ें भरते समय विशेष ध्यान देना है जिससे इसकी शुद्धता बनी रहे। इस बार राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एन पी आर) के आंकड़ों को भी शुद्ध किया जाना है। उन्होंने प्रशिक्षण पर संतोष व्यक्त किया। कार्यशाला में पर्यवेक्षक दिलीप कुमार कर्ण, हरेंद्र कुमार सिंह, संजीव कुमार, श्ललल राज कुमार वर्मा आदि से कुछ प्रश्न भी पूछे जिनका सभी ने संतोषजनक उत्तर दिया। प्रशिक्षण में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर से संबंधित विविध जानकारियां जनगणना निदेशालय झारखंड के मास्टर ट्रेनर डॉ प्रदीप कुमार सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह एवं संजय कुमार ने दी। प्रशिक्षण में अपर समाहर्ता श्याम नारायण राम, कार्यपालक पदाधिकारी मो अनीश, परशुराम सिंह, रबिन्द्र, पर्यवेक्षक दिलीप कुमार कर्ण, राज कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार, नवीन कुमार रॉय, नंदकिशोर सिंह, हरेंद्र कुमार सिंह तथा प्रगणक उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours