रामगढ़ पुलिस( Ramgarh police) को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने पतरातू डैम (Patratu Dam) में आतंक मचाने वाले टीएसपीसी नक्सली संगठन(TSPC Naxalite Organization) के दो सदस्यों को गिरफ्तार(Arrest) किया है. गिरफ्तार किए गए नक्सली अशोक गंजू और अर्जुन करमाली हजारीबाग(Hazaribagh) जिले के बुण्डू गांव के निवासी है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान उनके पास से रेगुलर राइफल, 9 एमएम का देसी पिस्तौल, एक मोबाइल और बाइक जब्त की गई है.
बड़ी वारदात को अंजाम देने के इरादे से घूम रहे थे नक्सली
एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि रविवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीएसपीसी संगठन के कुछ नक्सली पतरातू थाना क्षेत्र में घूम रहे हैं और उनकी मंशा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की है. इस सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल नक्सलियों(Naxali) की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया और छापेमारी(raid) शुरू कर दी.
टीएसपीसी के 2 सदस्य गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक पेट्रोलिंग के दौरान मुहर्रम मैदान उच्चरिंगा के पास बाइक पर सवार दो व्यक्ति अपनी गाड़ी को छोड़कर खेत में हथियार के साथ भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया और उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया. जब उन दोनों से पूछताछ की गई उन्होंने बताया कि 28 फरवरी 2019 को वे लोग मोटरसाइकिल से पतरातू डैम परिसर में पहुंचे थे और वहीं पर उनहोंने पर्यटन विभाग(Tourism department) के निर्माणाधीन ईएसएस ब्लॉक भवन के पास लेवी के लिए पर्चा छोड़ा था साथ ही साथ आतंक फैलाने (terror) के लिए गोलीबारी भी की थी. इस दौरान उन्होंने पर्चा पर एक मोबाइल नंबर भी छोड़ा था, जिसपर संपर्क करने के लिए ठेकेदार को कहा गया था.
मोबाइल धारक पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल-एसपी
एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि नक्सलियों ने लेवी के लिए पर्चा पर जो मोबाइल नंबर छोड़ा था, उसके धारकों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है. उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने नंदन कुमार और विश्वनाथ लोहरा का मोबाइल इस नक्सली घटना को अंजाम देने के लिए इस्तेमाल किया था और उन दोनों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours