रांची। विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2019) की आहटों के बीच भाजपा (BJP) ने झारखंड (Jharkhand) की सत्ता पर एक  बार फिर से काबिज होने का संकल्‍प लिया है। केंद्र में मोदी सरकार (Narendra Modi) की वापसी के बाद से ही मुख्‍यमंत्री रघुवर दास (Raghubar Das) इसके लिए तमाम रणनीतियों पर काम कर रहे हैं। खासकर दुमका (Dumka) जैसे गढ़ में मुख्‍य विपक्षी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) में करारी शिकस्‍त देने के बाद से ही भाजपा (BJP) के हौसले बुलंद हैं। सुशासन और विकास कार्यों के बूते झारखंड (Jharkhand) में फिर से सरकार बनाने का दम भर रही पार्टी (BJP) ने जमीनी स्‍तर पर संगठन को सशक्‍त बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रखा है।

मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2019) के लिए भाजपा (BJP) के सहप्रभारी बनाए गए बिहार के पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव (Nand kishore Yadav) ने बीजेपी (BJP) नेताओं की लंबी बैठक ली। इसमें 65 प्‍लस (65 Plus in Jharkhand) के लक्ष्‍य को हासिल करने का रोडमैप दिया गया। उन्‍होंने (Nand kishore Yadav) संगठन से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को जीत का मंत्र देते हुए मंडल के स्‍तर पर प्रवास करने की हिदायत की।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours