आज नारी उत्थान मंच की अध्यक्षा श्रीमती नीलम चौधरी ने अपने मंच की स्थापना दिवस के साथ सावन मिलन समारोह का आयोजन किया. बहुत ही कम समय में ये मंच अपने काम से अपनी पहचान बना चुका है. इस मंच की महिलाएँ बहुत मेहनती, सहनशील और कुशाग्र हैं. यह मंच गरीबों का मसीहा बनता जा रहा है. मंच की महिलाएँ हर उस बस्ती में स्वयं जाकर गरीबों को सेवा देती हैं, जहां उनकी ज़रूरत है. मंच ने अभी एक ऐसे गांव को गोद लिया है, जहाँ के बच्चे कुड़ा-कचड़ा बीनते हैं. उनको पढ़ाने की जिम्मेदारी उठाई है.
अशिक्षित महिलाओं को अक्षर ज्ञान शुरू कर रही है. स्लम बस्ती के बच्चों के लिए फ्री में दो डांस क्लास एक साल से चल रहे हैं. बच्चों को ट्रेनिंग दिया जाता है. पढ़ी-लिखी को ट्रेनिंग से जोड़ा जा रहा है.  ग़रीबों के बीच पुराने कपड़ों का वितरण हर सप्ताह हो रहा है. बुजुर्ग असमर्थ महिलाओं के लिए मंच घर खाना भिजवाया जाता है. ऐसी बहुत सारी उपलब्धियां मंच अपने नाम कर चुका है. और भी कयी काम ये मंच शुरू करने जा रहा है. अपनी अलग पहचान बना चुके इस मंच का आज स्थापना दिवस के साथ सावन मिलन समारोह बहुत धूम धाम से मनाया. जिसमें बड़ी संख्या में भाग लेकर महिलाओं ने डांस, गाना, विभिन्न खेलों का आनंद लिया. इस मंच की सचिव अनुपमा और कोषाध्यक्ष नीलिमा ने मंच को आगे ले जाने में काफ़ी मेहनत किया है, जो कबीले तारीफ है. इस आयोजन में अध्यक्षा नीलम चौधरी, सचिव अनुपमा, कोषाध्यक्ष नीलिमा, नम्रता, श्यामा, नम्रता सोनी, प्रज्ञा श्री, अणिमा पांडे, डॉ आशा गुप्ता, उज्वाला मित्रा, रीता विश्वकर्मा, पूनम जी, आशा शर्मा, रिंकी जैसवाल, स्नेहा भगत इत्यादि महिलाओं ने हिस्सा लिया.


Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours