मातृ सदन जैसी डॉ की फीस झारखण्ड में कहीं नहीं
डॉक्टर और मरीज के बीच दुश्मनी नहीं होती : डॉ अग्रवाल
शौकत खान धनबाद ब्यूरो
धनबाद । झरिया के प्रसिद्ध और गरीबों को सही इलाज और कम खर्च में सेवा देने वाली अस्पताल व झरिया मारवाड़ी सम्मलेन ट्रस्ट द्वारा संचालित मातृ सदन का ब्रांच जिले के हर प्रखंड में हो यही हमारी तैयारी है ।उक्त बातें झरिया मारवाड़ी सम्मलेन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ ओपी अग्रवाल ने अपने कई वर्षों के कार्यकाल पूरा होने पर खास बातचीत में कहा । उन्होंने अपने कार्यकाल के बारे में बताया की झरिया बालिका विदद्या मंदिर जहाँ पर ज्यादा तर छात्राएं शिक्षा प्राप्त करती है वहाँ पर कुछ छात्र भी थे उन्हें हटा कर दुसरे स्थान पर भेज दिया गया है और बालिका स्कूल में सिर्फ छात्राओं की ही शिक्षा देने की व्यवस्था की गयी है । उन्होंने बताया की झरिया मातृ सदन कोयलांचल का एक एसा अस्पताल है जहाँ पर बहुत कम खर्च में रोगियों का इलाज होता है शायद ही झारखण्ड या देश में एसा अस्पताल होगा जहां पर डॉक्टर का फ़ीस मात्र 60 रूपया है । श्री अग्रवाल ने बताया की हमारी पूरी टीम के सहयोग से आज अस्पताल को पूरी तरह से हाई टेक करने में कुछ हद तक सफलता मिल चुकी है । उन्होंने कहा की हमारी संस्था ने कम खर्च में अल्ट्रासाउंड की भी व्यवस्था किया था मगर कुछ लोगों की साजिश के तहत बंद करवा दिया है जबकि हमारे पास उसका आदेश भी मिला हुआ है । श्री अग्रवाल ने बताया की मातृ सदन में महिलाओं की बंध्याकर्ण कराने वाली महिलाओं को तत्काल सरकार के द्वारा निर्धारित राशि का भुगतान कर दिया जाता है साथ ही उन्हें सुरक्षित घर तक पहुंचाने के लिए हमारी संस्था के द्वारा मुफ्त वाहन की सुविधा भी दिया जाता है ।
ट्रस्ट के द्वारा संचालित अस्पताल व स्कूलों को भी किया गया है ऑनलाइन
उन्होंने बताया की झरिया मारवाड़ी सम्मलेन ट्रस्ट के द्वारा संचालित मारवाड़ी बिद्द्यालय ,मारवाड़ी महिला महा बिद्यालय के सौंदर्य करन किया गया है साथ ही दर्जनों गरीब छात्र छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा भी दिया जा रहा है । उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा की इन दिनों मातृ सदन में इलाज के दौरान कई घटना हो चुकी है उसपर उन्होंने ने कहा की मरीज और रोगी के बिच किसी प्रकार की दुश्मनी नहीं होती है डॉ की यही कामना रहती है की हमारा रोगी सही और अच्छा हो जिससे हमें भी ख़ुशी मिले रही घटना की बात तो वो कही भी हो सकती है फिर भी अगर वैसी घटना होती है तो तुरंत बोर्ड कमिटी की बैठक कर उसके ऊपर विचार किया जाता है और आगे एसी कोई घटना नहीं घटे इसके लिए मंथन किया जाता है जिसके लिए डॉक्टरो को कई प्रकार की निर्देश भी दिया जाता है । उन्होंने अंत में बताया की मातृ सदन अस्पताल को पूरी तरह से ऑनलाइन किया जा चूका है और यहाँ के कर्मियों का वेतन भुगतान भी ऑनलाइन किया जाता है। श्री अग्रवाल का दो वर्ष का कार्यकाल को पूरा कर लिया है ।
डॉक्टर ओ पी अग्रवाल का एक परिचय
डॉक्टर ओ पी अग्रवाल हॉस्पिटल एंड हेल्थ मनेजमेंट दिल्ली से डिग्री प्राप्त है इसके एलावे धनबाद क्लब,झरिया प्रेस क्लब के सलाहकार समीति में ,समाधान संस्था ,झरिया विकास परिषद झरिया के अध्यक्ष,लाइफ एकादमी क्रिकेट एसोसिएशन महिला विंग के बलियापुर के संस्थापक,समेत कई संस्थानों से भी जुड़े है ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours