बिधायक संजीव सिंह की पत्नी ने दिया इलाज के लिए पांच लाख
शौकत खान धनबाद ब्यूरो
धनबाद । धनबाद कोयलांचल गवाह है कि यहां जब कभी जरूरत पड़ी है “सिंह मेंशन” बढ़ चढ़कर सहयोग करता रहा है। आज एक बार फिर झरिया के विधायक संजीव सिंह और उनकी पत्नी ने अपने घराने की परंपरा को बढ़ाते हुए ब्लड कैंसर से जूझ रहे आयुष के इलाज के लिए पांच लाख रूपये की आर्थिक सहयोग की । धनबाद का बेटा आयुष ब्लड कैंसर से संघर्ष कर रहा है। मुम्बई में पिछले पांच महीने से उसका इलाज चल रहा है। आयुष और उसके परिजन कैंसर जैसे घातक बीमारी के साथ लड़ ही रहे हैं। उनके सामने आर्थिक स्थिति एक अलग कैंसर की तरह खड़ी हो गयी थी। आर्थिक रूप से कमजोर आयुष के पिता रत्नेश समझ नही पा रहे थे कि आयुष के इलाज के लिए आखिर कहाँ से पैसे का इंतजाम होगा। यहां फिर धनबाद ने इतिहास को दोहराया। धनबाद के सभी धर्म, वर्ग, जाति के लोगों ने बढ़ चढ़कर आयुष को आर्थिक सहयोग करने की ठान ली और परिणाम यह है कि आयुष और उसके परिजन एक जंग लगभग जीत चुके हैं।अब यहां “सिंह मेंशन” घराने की चर्चा करनी भी जरूरी है। विधायक संजीव सिंह लम्बे समय से जेल में बन्द हैं। मेंशन खुद परेशानी के दौर से गुजर रहा है, इससे कोई इंकार नही कर सकता। दूसरी बात धनबाद में पूंजी पतियों की कमी नही है। यहां एक से एक लक्ष्मी पुत्र तो हैं लेकिन उनके पास शायद बड़ा कलेजा नही है। आज आयुष के लिए धनबाद के छोटे एवम मध्यम वर्ग के लोगों ने अपना दरियादिली दिखाया। जेल में बन्द विधायक संजीव सिंह को जैसे ही आयुष की बीमारी और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में पता चला। विधायक ने उसी वक्त आयुष को सहयोग करने की ठान ली। विधायक संजीव ने अपने पिता और बड़े भाई के द्वारा बनाए गए परम्परा को आगे बढ़ाते हुए इस हालात में भी सहयोग करने की ठान ली।सोमवार को झरिया के कतरास मोड़ स्थित जनता मजदूर संघ कार्यालय में विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने आयुष के मौसा राजेश सिंह की उपस्थिति में उनके रिश्तेदार को 5 लाख रु आर्थिक सहायता किया ।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours