पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रथम पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उपायुक्त श्री कुलदीप चौधरी ने अटल क्लिनिक का उद्घाटन किया। पाकुड़ स्थित नगर परिषद अधिसूचित क्षेत्र कूड़ापाड़ा सामुदायिक भवन में अटल क्लीनिक को शुरू किया गया। मौके पर अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा की इस क्लिनिक में प्रतिदिन सुबह और शाम दो - दो घंटे डॉक्टर गरीब – जरूरतमंदों का इलाज करेंगे। राज्य सरकार ने तीन साल में राज्य से गरीबी को उखाड़ फेंकने का निर्णय लिया है। इसी दिशा में यह एक पहल है। उपायुक्त ने कहा कि कामगार मजदूरों, जरूरतमंद, गरीब – गुरवा को ईलाज के लिए बड़े अस्पतालों का चक्कर नहीं लगाना होगा। उनके मोहल्ले, स्वास्थ्य केंद्र व सदर अस्पताल में ही बेहतर चिकित्सा व्यवस्था मुहैया करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
उपायुक्त ने कहा कि गरीबों को चिकित्सा सेवा देने के लिए सबसे बड़ी योजना आयुष्मान भारत है। आज से अटल क्लिनिक की शुरूआत की गई है। जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। प्रथम चरण में अटल क्लीनिक का शुभारंभ पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या छह में किया गया है। आगे अन्य वार्डों में भी किया जाएगा। यहां मुफ्त इलाज लोगों को मिलेगा।
मौके पर सिविल सर्जन डा. एसएन झा, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद आलोक वरण केसरी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती समपा साह आदि उपस्थित थे



Post A Comment:
0 comments so far,add yours