- मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के पहल पर सूबे के सभी प्रज्ञा केंद्रों में निःशुल्क निर्गत होगा कार्ड ।

- ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभांवित करने के लिए 25 सितंबर तक विशेष शिविर का आयोजन 

- जिप अध्यक्ष,उप विकास आयुक्त व अन्य ने सदर अस्पताल में किया विशेष शिविर का शुभारंभ 

देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेई के प्रथम पुण्यतिथि पर माननीय मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास के पहल पर आयुष्मान भारत योजना के तहत अब गोल्डेन कार्ड सूबे के सभी प्रज्ञा केंद्रों में निःशुल्क निर्गत किया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार से विशेष शिविर का शुभारंभ किया गया है। सभी प्रज्ञा केंद्रों में आगामी 25 सितंबर तक लाभुक आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डेन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। पूर्व में प्रज्ञा केंद्रों (कामन सर्विस सेंटर) द्वारा इसके लिए 30 रुपए शूल्क लिया जाता था। जिसे राज्य सरकार ने स्वयं वहन करने का निर्णय लिया है। 
शिविर का किया शुरूआत 
आयोजित विशेष शिविर में मुफ्त गोल्डेन कार्ड वितरण की शुरूआत जिप अध्यक्ष श्री बाबुधन मुर्मू एवं उप विकास आयुक्त श्री राम निवास यादव ने संयुक्त रूप से शुक्रवार को सदर अस्पताल परिसर से किया। मौके पर नगर परिषद उपाध्यक्ष श्री सुनील सिन्हा, बीस सूत्री उपाध्यक्ष श्री विवेकानंद तिवारी सिविल सर्जन श्री एसएन झा, जिप उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार शुक्ला आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्री रामनिवास यादव ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 1408 मरीजों का मुफ्त इलाज किया जा रहा है। आहर्ता रखने वाले सभी लाभुकों का मुफ्त इलाज जिले के सभी अस्पतालों व अन्य निजी व सरकारी अस्पतालों में किया जाएगा। गोल्डेन कार्ड मुफ्त बनवाने के लिए विशेष शिविर आगामी 25 सितंबर तक चलेगा। जिले के सभी आच्छादित परिवारों को गोल्डेन कार्ड उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है। 

उन्होंने बताया कि पूरे भारतवर्ष में 16000 अस्पतालों आयुष्मान भारत के तहत सूचीबद्ध किया गया है जिसमें झारखंड के 647 अस्पताल शामिल है झारखंड के 647 सूचीबद्ध अस्पतालों में दूसरा उन्हें सरकारी तथा 428 प्राइवेट अस्पताल है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से बहुत सारे गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा उन्होंने तमाम लोगों से अपील की है कि वे आगे बढ़कर गोल्डेन कार्ड बनवाएं और सरकार द्वारा दी जा रही लाभ का फायदा उठाएं अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में राशन कार्ड, आधार कार्ड लेकर जाएं और वहां से निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनवाएं।

जिला परिषद अध्यक्ष बाबुधन मुर्मू ने सबसे पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। आगे कहा कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की सेवा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहला कदम है गोल्डेन कार्ड है। पहले प्रज्ञा केंद्रों पर पैसे देकर गोल्डेन कार्ड बनवाते थे लेकिन आज से निःशुल्क गोल्डेन कार्ड बनाया जा रहा है। गोल्डन कार्ड बन जाने से देश में जितने भी सूचीबद्ध अस्पताल है उनमें पांच लाख तक का खर्च ईलाज पर सरकार वहन करेगी। 

इस अवसर पर सदर अस्पताल के डॉ एसके झा, डॉक्टर अमित कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours