रांची I झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में मंगलवार को एक युवक ने बेरोजगारी से तंग आकर घर में फांसी लगाकर खुदकुशी (Suicide) कर ली. मृतक की पहचान सुमित कुमार के रूप में हुई जो काफी समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को एक सुसाइड नोट (Suicide note) मिला है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. सुसाइड नोट में सुमित उसने माता-पिता से माफी भी मांगी है. वह लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली थी. 

बेरोजगारी से तंग आकर छात्र ने की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक, रांची के कोकर बाजार के पास मंगलवार को सुमित नाम के छात्र (student) ने आत्महत्या कर ली. परिजनों ने बताया कि सुमित अपने कमरे का दरवाजा बंद कर पढ़ाई कर रहा था. काफी देर तक जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो उसकी मां ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. देर तक दरवाजा पीटने पर भी जब वह बाहर नहीं निकला तो परिजनों ने इसकी जानकारी पड़ोसियों की दी.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours