धनबाद से शौकत खान
धनबाद । ऑल इंडिया साक्षरता प्रेरक संघ की बैठक गोल्फ ग्राउंड में संघ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सरस्वती देवी की अध्यक्षता में हुई। संघ की क्रियाकलापों की समीक्षा की गई। पिछले दो वर्षों में संघ द्वारा किए गए आंदोलन प्रखंड, जिला, राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीसी, सांसद, विधायक को सौंपे गए ज्ञापन आदि की समीक्षा की गई। आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। जिले के सभी प्रखंडों धनबाद, निरसा, टुंडी, तोपचांची, गोविंदपुर, झरिया, बलियापुर, बाघमारा से आए प्रेरकों ने अपना विचार रखा। कहा कि संघ गठन के बाद से प्रेरको के स्थायीकरण, बकाया मानदेय भुगतान, नयी शिक्षा नीति के पढ़ना लिखना अभियान में बिना शर्त प्रेरकों का समायोजन, आर्थिक सुरक्षा आदि मांगों को लेकर आंदोलन कर रहा है। भविष्य में भी जारी रहेगा। कहा कि हमारी लड़ाई सरकार और भ्रष्ट व्यवस्था से है। प्रेरकों ने सर्वसम्मति से संघ का धनबाद ईकाई का पुनर्गठन किया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई और साक्षरता ताली से उनका स्वागत किया गया। चुने गए पदाधिकारियों में अध्यक्ष- विनोद महतो, उपाध्यक्ष ज्योति सिंह, मुशर्रत खातुन, प्रवेश कुमार शुक्ला, प्रदीप बाउरी, अताउल हक अंसारी, सचिव राजू बाउरी, संयुक्त सचिव गोविंद रवानी, महासचिव हकीमुद्दीन अंसारी, कोषाध्यक्ष मधेश्वर नाथ भगत, सहकोषाध्यक्ष तारापद पाल, मीडिया प्रभारी आनंद महतो, महिला संगठन सचिव सरस्वती देवी, संगठन सचिव सुनील सिंह, सलाहकार कृतिवास पारामाणिक एवं कार्यकारी सदस्य संध्या देवी, पूनम शुक्ला, पूनम देवी, चंदा देवी आदि है। कमेटी का और भी विस्तार किया जाएगा। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मुमताज़ अंसारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष संजीत कुमार भंडारी, मनोज महतो, इन्द्रदेव प्रसाद, सत्यनारायण शर्मा, कलेन्द्र कुमार, राजाराम पासवान, ललीता श्रीवास्तव, लक्ष्मी कुमारी, बबीता कुमारी, प्रमिला देवी, रीना देवी, वीणा कुमारी, नईमुद्दीन, योगेश्वर रवानी, परमेश्वर आदि उपस्थित थे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours