मौके पर से पुलिस ने 1जिंदा कारतुस, 1खोखा व एक होंडा पैशन मोटरसाइकिल जब्त

शौकत खान धनबाद ब्यूरो
धनबाद । झरिया थाना क्षेत्र के एना दो नवंबर खपडा धौडा में गोधर के युवको ने गुरुवार को सुबह किया गोली बारी. संतोष भूइंया के साथ मारपीट किया. स्थानीय लोगों का विरोध पर हवाई फायरिंग करत भागने में सफल रहा. भागने के दौरान मोटरसाइकिल संख्या जेएच10ए एक्स 9735 पैशन छोड़ कर भाग निकला. सूचना पाकर पहुचे झरिया थाना के पुअनि प्रभात रंजन पांडेय. घटना स्थल से एक जिंदा गोली व एक खोखा बरामद. गोली चलाने से खपडा धौडा के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. पुलिस एक युवती व उसकी मां काली हिरासत में ले कर थाना लाया है. इसे लेकर संतोष भूइंया सहित दर्जनों महिला पुरुष थाना पहुची. संतोष ने आरोप लगाया कि सोनू का परिजन घर छोड़ कर विगत एक साल से गोधर काली गढा बस्ती में रहता है. गत 5 अगस्त को सोनू अपने एक दोस्त के साथ दो लड़कियों को लेकर खपडा धौडा स्थित आवास पहुचा था. इसके अलावे आये दिन बाहरी लड़कियां लाकर वहा गलत काम किया जाता रहा. जिससे समाज पर बुरा असर पडने को लेकर लोगों ने विरोध किया. तो उस दिन सभी वहा से भाग निकला. आज सुबह तीन मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोधर काली गढा बस्ती के नौ युवक हरवे हथियार से लॆश होकर एना भूली क्वार्टर खपडा धौडा पहुचे. जहा कि आते के साथ युवक खपडा धौडा के लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा. साथ ही संतोष भूइंया को पकड़ कर मारपीट की. जिसपर आसपास के लोगों जुटने लगे. अपने को घिरते दे युवको ने हवा में गोली चलाते हुये भागने लगे. स्थानीय युवको ने काफी दुर तक पीछा किया. इस दौरान एक मोटरसाइकिल छोड जंगल के रास्ते भाग निकला.वही महिला ने कहा कि कुछ लोगों ने चार दिन पूर्व मेरे बेटे के साथ मारपीट किया था. जानकारी मिलने पर आज वे मारपीट का करने का जानकारी लेने पहुची तो वहा पर लोगों ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया.झरिया पुलिस मामले का जांच पड़ताल में जुटी है।
फोटो बरामद गोली
00000000000000000000
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours