झारखंड: पुलिस के मुताबिक, आरोपी युवक अपने तीन बच्चों और पत्नी के साथ जिले के पटमदा थाना क्षेत्र में रहता था. उसकी पत्नी की तबीयत काफी दिनों से खराब रह रही थी, इसी बात पर उसे यह शक हुआ कि उसके चाचा-चाची तंत्र-मंत्र करते हैं. इसके कारण उसकी पत्नी की तबियत खराब रहती है. इसी बात पर लेकर वह शराब के नशे में उनके घर पहुंचा और दोनों से झगड़ा किया.

कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

रात होने पर एक बार फिर दोबारा आरोपी अपने चाचा-चाची के घर पहुंचा, जहां यहां चाचा-चाची दोनों सो रहे थे. इसी दौरान आरोपी ने उन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.


पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

हत्या के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की, जिससे पता चला कि आरोपी युवक ने ही दोनों की हत्या की है. इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours