झारखंड के जिला सिमडेगा में अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने अपने रिश्ते के एक भतीजे की हत्या कुल्हाड़ी से काटकर कर दी, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोप में मृतक के चाचा और ओझा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर जाच में जुटी है.
भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या
जानकारी के मुताबिक जिले के अलिंगुढ़ पहाड़टोली गांव में जादू-टोने और अंधविश्वास की चपेट में आकर एक युवक ने अपने भतीजे पर कुल्हाड़ी से वार उसे मौत के घाट उतार दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी काफी समय से बीमार चल रही थी, जिसके बाद युवक ने अपनी पत्नी को इलाज के लिए एक ओझा को दिखाया.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours