शौकत खान जिला ब्यूरो
 धनबाद । भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे  जल शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को बस्ताकोला क्षेत्र के महाप्रबंधक सोमेन चटर्जी के नेतृत्व में राजापुर परियोजना व शिमलाबहाल कोलियरी में करीब 745 पौधा रोपण किया गया. इसके अलावे क्षेत्र के विभिन्न कोलियरी में पौधा रोपण करते हुये जल शक्ति अभियान में अपनी भागीदारी निभाने में बस्ताकोला प्रबंधन द्वारा  लगातार पौधा रोपण अभियान चलाया जा रहा है.अभियान के तहत राजापुर परियोजना क्षेत्र में करीब 4 सौ50 पचास व शिमलाबहाल कोलियरी प्रांगण में 3 सौ 45 फलदार व हवादार पौधा रोपण किया गया. इस दौरान जीएम सोमेन चटर्जी ने कहा कि पौधा से मनुष्य का  जीवन में गति मिलता है. साथ जमीन का भूगर्भ में जल शक्ति इकट्ठा होने से जीवन में प्रयार्पत मात्रा में पानी मिलता. उन्होंने कहा कि एक पौधा को सभी व्यक्ति पुत्र के समान रक्षा करने का संकल्प ले. मौके पर पीओ निर्झर चक्रवर्ती, प्रबंधक नवीन कुमार, सुमित झा, के मुखर्जी, निखिल कुमार, डेको के निदेशक मनोज अग्रवाल, हर्ष अग्रवाल, जमसं के हरेराम सिंह, जनार्दन सिंह, बबलू सिंह, मधु सिंह, अनिल सिंह, रंजीत सिंह, आदित्य कुमार आदि थे.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours