गोड्डा : लोकसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटाने में नाकाम हो चुकी कांग्रेस पार्टी आज भी बुरे दौर से गुजरते नजर आ रही है, एक तरफ केन्द्र और प्रदेश में अलग-अलग मसलों को लेकर अस्थिरता बनी हुई है वहीं जिले स्तर पर भी पार्टी नेताओं में तालमेल नजर नहीं आ रही है, ताजा मामला झारखंड प्रदेश के गोड्डा जिले का है; सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्टी के अंदर अलग-अलग गुट तैयार हो चुके हैं और सभी में खींचतान की स्थिति बनी हुई है, हालांकि पार्टी के अंदर चल रही गुटबाजी पर कोई भी खुलके बोलने को तैयार नहीं है मगर विशेष बातचीत में पार्टी जिलाध्यक्ष दिनेश यादव ने आज बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव के मध्यनजर जिले में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम चल रहे हैं, कुछ कार्यक्रमों की पूर्व सूचना उन्हें मिलती है और कुछ की नहीं, ऐसे में पार्टी जिलाध्यक्ष होने के बावजूद सभी की जानकारी दे पाना भी मुमकिन नहीं हो पाता है। बताते चलें की गोड्डा जिले में 3 विधानसभा (महगामा, गोड्डा और पोड़ैयाहाट) सीट है और इनमें से 2 विधानसभा सीट (महगामा और गोड्डा) पर वर्तमान में बीजेपी के विधायक हैं जबकि 1 सीट पोड़ैयाहाट पर जेवीएम के विधायक हैं। राजनीतिक जानकारों की मानें तो गोड्डा जिले में मात्र महगामा विधानसभा सीट पर कांग्रेस बीते लम्बे समय से सक्रिय दिखती रही है जिसकी वजह दीपिका पांडेय को बतलाया जाता है वहीं गोड्डा और पोड़ैयाहाट विधानसभा सीट पर कांग्रेस अभी तक खुद को मजबूत बनाने में सफल नहीं हो पाई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours