गौतम सुमन/भागलपुर
----------------------------
भागलपुर : अपने ही विभाग के साथियों और अधिकारियों से ठगी करने वाले बिहार पुलिस के जवान सुनील कुमार को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर ही लिया। बिहार पुलिस के इस नटवरलाल को जब भागलपुर पुलिस ने आरा से गिरफ्तार किया, तो कई चौंकाने वाले तथ्यों ने पुलिस के आलाधिकारी को भी चकित कर दिया।इनसे पुछताछ और जाँच-पड़ताल के बाद इनके द्वारा अपने ही विभाग के चार दर्जन से अधिक सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर को करोड़ों की चपत लगाने की बात भी सामने आई है। ठगी करने वाले भागलपुर जिला पुलिस के इस जवान का नाम सुनील कुमार हैं। जो कल तक दूसरों को हथकड़ी लगाता था,आज खुद हथकड़ी में जकड़ा हुआ है।
गौरतलब हो कि भागलपुर स्थित इशाकचक थाना की पुलिस ने आरा से इन्हें गिरफ्तार किया है।पुलिस गिरफ्त में आए इस सुनील कुमार पर अपने ही पुलिस विभाग के सिपाही से लेकर सब इंस्पेक्टर से करोड़ों रुपए ठगी करने का आरोप है।
अलग-अलग बहाने बताकर करता था ठगी
कभी पत्नी को बीमार बताकर तो कभी घर के सदस्य के बीमारी और ऑपरेशन करने के नाम पर तो कभी जमीन खरीदवा देने,तो कभी रुपए को दोगुना करने का लालच देकर ठगी करने का यह शातिर पुलिसकर्मी आज जेल के सलाखों के भीतर है। इतना ही नहीं बल्कि यह गलत दस्तावेज और जमीन का गलत कागजात भी तैयार करता था। इस पर अपने साथियों के साथ साइबर क्राइम करने के भी कई मामले दर्ज हैं। जब इशाकचक थाना पुलिस इन्हें गिरफ्तार कर थाना लाई,तो इसके एक से बढ़कर एक करतूत सामने आकर सबों को चौंकने पर मजबूर कर दिया।
विभाग के साथियों को ही बनाया शिकार
ठगी करने के इसके मर्मस्पर्शी और संवेदनशील बहानों के झांसे में लगातार इनके साथी और अधिकारी आते चले गए। ठगे जाने की जानकारी उनके साथियों को तब हुई जब तय समय सीमा के बाद भी इन्होंने पैसा वापस नहीं किया। पुलिस के समक्ष स्वयं इन्होंने पच्चास से अधिक विभागीय लोगों से ठगी करने की बात को स्वीकार कर ली है ।
बिहार पुलिस के नटवरलाल ने की साढ़े तीन करोड़ से अधिक की ठगी
बिहार पुलिस के इस नटवरलाल ने साढ़े तीन करोड़ रुपए से अधिक की ठगी की है।गिरफ्तारी के बाद ठगी के शिकार हुए दो दर्जन से अधिक जवानों, एएसआई और एसआई ने मौके पर पहुंच सिटी डीएसपी से न्याय व इंसाफ की गुहार लगाई। बहरहाल,बिहार पुलिस का यह नटवर लाल सलाखों के पीछे है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। ठगी के शिकार लोगों से आवेदन लेकर गिरफ्तार सुनील का अपना पुलिस विभाग ही इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours