जल शक्ति अभियान का किया गया प्रचार प्रसार
धनबाद से शौकत खान की रिपोर्ट
धनबाद । आम जनों को सरकार की विभिन्न लाभकारी एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी देने के लिए आज बाघमारा प्रखंड के खरखरी एवम दरीदा पंचायत में मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र एवम जिला जनसंपर्क कार्यालय, धनबाद द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रम सह सेमिनार का आयोजन किया गया।
समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे और उन्होंने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। सर्वप्रथम राष्ट्रगान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात इस अवसर पर मुख्यमंत्री जनसंवाद केंद्र, धनबाद के जिला समन्वयक रवि प्रकाश सिंह ने ग्रामीणों को बताया कि पंचायत स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम सह सेमिनार के आयोजन का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में बारीकी से जानकारी देना है। सरकार ने गांव तथा ग्रामीणों के विकास के लिए कई प्रकार की योजनाएं लागू की हैं। ग्रामीणों से आग्रह करते हुए कहा जल, वृक्ष पर्यावरण बचना हमारा कर्तव्य है। ऐसे आयोजन का सारे लोगों को लाभ उठाना चाहिए। अधिकतर लोग जानकारी के अभाव में विभिन्न योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत सभी किसानों को झारखंड सरकार के द्वारा प्रति एकड़ 5000 रुपये की राशि सीधे उनके बैंक खाते में उपलब्ध कराई जा रही है जिससे किसान बंधुओं को खाद एवं बीज खरीदने में सहयोग किया जा सके। इस योजना का लाभ लेने के लिए सभी किसान अपने पंचायत में गठित रैयत समन्वय समिति से संपर्क कर विहित प्रपत्र में अपना आवेदन दे सकते हैं। इसके अलावा प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष 6000 रुपयों की राशि केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसका लाभ भी सभी किसान बंधु प्राप्त कर सकते हैं।
साथ ही उन्होंने आयुष्मान भारत योजना, मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, पारिवारिक संपत्ति बटवारा में छूट योजना, 1 रुपये में रजिस्ट्री योजना, झारखंड श्रमिक पेंशन योजना, मेधा छात्रवृति योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, सभी प्रकार की पेंशन से संबंधित योजनाओं के अलावा अन्य कई लोककल्याणकारी योजनाओं के विषय मे उपस्थित ग्रामीणों को विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को जल शक्ति अभियान को लेकर जल संचयन एवं जल संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम मे पंचायत के मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका, जल सहिया तथा JSLPS के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
राजगंज में किया लाइट एंड साउंड वेन से योजनाओं का प्रचार-प्रसार*
धनबाद से शौकत खान की रिपोर्ट
धनबाद ।जिला जनसंपर्क कार्यालय के लाइट एंड साउंड वेन से राजगंज के बगदाहा गाँव में माननीय मुख्य मंत्री द्वारा लागू की गई विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया।इस अवसर पर कलाकारों ने मुख्यमंत्री सुकन्या योजना, मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं का प्रचार-प्रसार नाट्य रूपांतरण के माध्यम से किया।
उल्लेखनीय है कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार एलईडी वेन तथा स्टील गेट एवं बैंक मोड़ में लगे विशाल एलईडी स्क्रीन से किया जा रहा है। लाइट एंड साउंड वेन से किया जा रहा प्रचार-प्रसार लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।





Post A Comment:
0 comments so far,add yours