रांची। सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबाधाम में तिल रखने भर की जगह नहीं बची। हर तरफ कांवरियों का हुजूम दिख रहा है। बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने को अहले सुबह से ही भक्‍तों की कतार लगी है। अपनी बारी का इंतजार करते हुए देवघर में 15 किमी से अधिक दूरी तक कांवरिया कतारबद्ध हैं। सावन के चौथे और अंतिम सोमवार पर देवघर में कांवरियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। तकरीबन पौने चार बजे बैद्यनाथ मंदिर का पट खुलते ही जलार्पण और दर्शन को आतुर कांवरियों की कतारबद्ध भीड़ मंदिर की ओर अनवरत बढ़ रही है।

पूरा देवघर बोलबम के नारों से गूंज रहा है। कांवरियों की कतार कुमैठा स्टेडियम से निकल कर ऊपर सिंघवा से आगे पहुंच गई है। इसकी वजह से तकरीबन 15 किलोमीटर की कतार थोड़ी सिमट गई है। सावन माह की आखिरी सोमवारी को यहां करीब 2 लाख श्रद्धालुओं के जलार्पण का अनुमान है। भक्तों की भीड़ को देखते हुए अरघा सिस्टम से जलार्पण की व्यवस्था की गई है।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours