अखिल भारतीय अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समन्वय समिति के द्वारा जनकल्याण सामाजिक पुस्तकालय की स्थापना हटिया में किया गया, जिस के मुख्य अतिथि हटिया विधानसभा के लोकप्रिय विधायक नवीन जयसवाल जी उद्घाटन करता राष्ट्रीय अध्यक्ष रामटहल नायक जी एवं विशिष्ट अतिथि विकास रंजन नायक जी थे। विधायक महोदय नवीन जयसवाल जी ने कहा की जनकल्याण सामाजिक पुस्तकालय में जितना मेरे तरफ से हो सके मैं मदद करने के लिए तैयार हूं जो भी पुस्तक की कमी हो पुस्तकालय निर्माण करने में हम संपूर्ण तरह से मदद करने के लिए कटिबद्ध है यह पुस्तकालय समाज के लिए काफी लाभदायक साबित होगा और मेरी इच्छा है कि सामाजिक लाइब्रेरी पूरे रांची जिला में सबसे बेस्ट हो आने वाला समय में कोशिश करेंगे इस लाइब्रेरी में ई लाइब्रेरी की व्यवस्था करने का और इसी बिल्डिंग में दूसरा तला दो कमरे की विधायक फंड से मैं देने की घोषणा करता हूं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष रामटहल नायक ने कहां जनकल्याण सामाजिक पुस्तकालय हमारे समाज के लिए बहुत ही उपयोगी होगा इस लाइब्रेरी के माध्यम से हमारे 54 जातियों का समागम का चौमुखी विकास करने के लिए ही बनाया गया है और शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर करने के लिए इस लाइब्रेरी की स्थापना का मुख्य उद्देश्य है जिसके द्वारा गरीब जरूरतमंद छात्रों को निशुल्क कोर्स के मैटेरियल्स प्राप्त होंगे बुक्स पत्रिकाएं सभी इस लाइब्रेरी में निशुल्क व्यवस्था होगा मैं आशा करता हूं हमारे दोनों समुदाय के छात्र-छात्राओं से अपना भविष्य निर्माण करने के लिए जन कल्याण सामाजिक पुस्तकालय का संपूर्ण उपयोग करेंगे।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय पदाधिकारी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा लोहरा विवेक कुमार महारथी ओमप्रकाश बैठा शंभू बड़ाईक संजय नायक अंबिका नायक अंजू देवी सुमित्रा देवी सविता देवी तथा जिला के पदाधिकारी जिला अध्यक्ष संजय नायक महासचिव रमेश नायक तथा अनुज वर्मा और भी गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




Post A Comment:
0 comments so far,add yours