गढ़वा. जिले के मझियांव थानाक्षेत्र के लोहागारा गांव में दर्दनाक घटना घटी है. बिजली के चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत हो गई. ये लोग खेत में काम कर रहे थे. उसी दौरान ठनका गिरने से ये हादसा पेश आया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मजदूरों को अस्पताल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.
जानकारी के मुताबिक खेत में काम करने के दौरान बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए मजदूर पेड़ के नीचे बैठे थे. इसी दौरान पेड़ पर बिजली गिरी. इस घटना में 6 लोग झुलस गये हैं. जिन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों में 6 लोगों की पहचान कृष्णा चौधरी, अंतु पटवा, सोभम कुमार चौधरी, पवन कुमार, संजय चौधरी, सोनू चौधरी के रूप में हुई है. सभी लोहागारा गांव के रहने वाले थे.
सीएम रघुवर दास ने इस घटना पर शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के लिए 4-4 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है.
गढ़वा की घटना पर सीएम रघुवर दास का ट्वीट
उधर जिले के खरौंधी प्रखंड में हाईस्कूल पर ठनका गिरने से 17 बच्चियां गंभीर रूप से झुलस गईं. इनमें से दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. 11 बच्चियों को पीएचसी भवनाथपुर में भर्ती कराया गया है. तीन छात्राओं को गंभीर हालत में उनके अभिभावक यूपी इलाज कराने ले गये हैं. प्रधानाध्यापक शशि भूषण पाठक भी घायल हैं.
घायल छात्राओं के नाम
अंशु कुमारी, उम्र-14, कक्षा 8
निधि पाण्डेय, 13, 8
अर्पणा कुमारी, 14, 9
पूजा कुमारी, 16, 10
पूष्पा कुमारी, 15, 10
रूबी कुमारी, 16, 10
सीमा कुमारी, 16, 10
नीतू कुमारी, 16, 10
गायत्री कुमारी, 16, 10
सुजाता कुमारी, 14, 9
पूनम कुमारी, 14, 9
नेहा कुमारी, 14, 10
कलिंदा कुमारी, 16, 10
कविता कुमारी, 12, 6



Post A Comment:
0 comments so far,add yours