रांची. विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी नेताओं के झारखंड दौरे पर जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि अब रोज मोटे-मोटे चूहे यहां राज्य को कुतरने की जुगाड़ लगाने आएंगे. लेकिन जनता जानती है, चूहों के साथ क्या किया जाता है. एनआरसी के मुद्दे पर सीएम के बयान पर उन्होंने कहा कि असम में एनआरसी का क्या हाल हुआ है, यह सब जानते हैं. ऐसे लोग राज्य का विकास नहीं कर सकते.
बीजेपी को शिलान्यास और सर्वनाश की पार्टी बताते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बीजेपी झारखंड हित की बात नहीं कर रही, बल्कि अपने एजेंडे की बात कर रही है. किसान मानधन योजना को लेकर कहा कि किसानों की आय कैसे दोगुनी होगी, यह सीएम बताएं.
प्रदेश कांग्रेस लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि एनआरसी पर यूपीए सरकार के आंकड़े पेश कर ये बताने की कोशिश हो रही है कि यह काम हमने किया है. 80 हजार घुसपैठियों को यूपीए के शासनकाल में बाहर किया गया. लेकिन महज 3 हजार घुसपैठियों को पकड़ने वाली पार्टी इसको लेकर हल्ला मचा रही है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई मुद्दे हैं, जिन्हें लेकर सरकार को गंभीर होना चाहिए था, लेकिन उन मुद्दों को लेकर पार्टी चुनावी मैदान में नहीं जा रही है.
बता दें कि मंंगलवार को सीएम रघुवर दास ने साफ कहा कि राज्य से घुसपैठियों को मार भगाना है. इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में रह रहे घुसपैठिये सालों से मुसलमानों का हक मार रहे हैं. वे झारखंड में भी एनआरसी लागू करने की मांग करेंगे.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours