रांची। मोटर वाहन एक्ट में हुए संशोधन के खिलाफ कांग्रेस बुधवार को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस का मानना है कि नई व्यवस्था से भ्रष्टाचार बढऩे की आशंका है। प्रदेश प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि नियमावली अव्यावहारिक है और जब से यह व्यवस्था लागू हुई है, पुलिस-प्रशासन और जनता के बीच कई संघर्ष देखने को मिला है। कांग्रेस शासित प्रदेशों ने इस व्यवस्था को लागू नहीं किया है। शाहदेव ने जानकारी दी कि कांग्रेस इस नियमावली का विरोध करते हुए बुधवार को पूरे राज्य में विरोध प्रदर्शन करेगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने बुधवार को सभी जिलाध्यक्षों को अपने-अपने जिला के प्रमुख चौक-चौराहों एवं जिला मुख्यालयों पर जोरदार विरोध प्रदर्शन करने का निर्देश दिया है। इस दौरान कार्यकर्ता मोदी सरकार का पुतला दहन भी करेंगे।
बाबूलाल साइकिल चलाकर आज करेंगे नए परिवहन नियम का विरोध
परिवहन नियमों में बदलाव और पुनर्विचार के लिए बुधवार को बाबूलाल मरांडी रांची में साइकिल चलाकर झाविमो के राज्यव्यापी विरोध की अगुवाई करेंगे। राज्य के सभी जिलों में पार्टी की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य ङ्क्षपटू अग्रवाल ने कहा कि एक सितंबर से लागू नया मोटर व्हीकल एक्ट 2019 व्यावहारिक नहीं है। इस नियम के विरोध में झाविमो 11 सितंबर को राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours