रांची. असम की तरह झारखंड में भी एनआरसी (नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजंस) (NRC) तैयार होगा. सीएम रघुवर दास (CM Raghuvar Das) ने मंगलवार को साफ कहा कि राज्य से घुसपैठियों को मार भगाना है. इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्य में रह रहे घुसपैठिये सालों से मुसलमानों का हक मार रहे हैं. केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पहले ही घुसपैठियों को बाहर भगाने की अपील कर चुके हैं. इससे पहले एक निजी चैनल के कार्यक्रम में भी सीएम ने कहा कि वे झारखंड में भी एनआरसी लागू करने की मांग करेंगे.

'सभी 81 सीट जीतेंगे'

विधानसभा चुनाव के लिए 65 प्लस का लक्ष्य रखने के सवाल पर सीएम ने कहा कि इस बार सभी 81 सीटें जीतेंगे. विरोधियों की जमानत तक नहीं बचेगी. मेरे लिए सीएम पद जरूरी नहीं बल्कि जनता की सेवा लक्ष्य है. जेएमएम पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि सोरेन परिवार ने सिर्फ घोटाले किये हैं. जिन्होंने गरीबों का खून चूसा है, उन्हें हिसाब देना ही होगा. हमारी सरकार में गरीबों के जीवन में बदलाव आया है. कांग्रेस और जेएमएम ने आदिवासियों के लिए कुछ नहीं किया. आज राज्य के हर घर में बिजली है, हर कोने में सड़कें हैं.

15 से जन आशीर्वाद यात्रा



विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संथाल की धरती से बीजेपी चुनावी अभियान की शुरुआत करेगी. मुख्यमंत्री रघुवर दास 15 सितंबर को जामताड़ा से जन आशीर्वाद यात्रा शुरुआत करेंगे. यह यात्रा संथाल के विभिन्न जिलों में जाएगी. इस दौरान सीएम जनता से आशीर्वाद मांगेंगे. यात्रा का समापन 21 सितम्बर को देवघर में होगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours