धनबाद. झारखंड के धनबाद के सालुकचपड़ा गांव में लाल बाबा आश्रम के भारत आचार्य उर्फ भारू बाबा पर गांव की एक दलित महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस मामले में आरोपी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. पीड़िता ने बताया कि वह आश्रम में इलाज के लिए गई थी, जहां बाबा ने उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ में जुटी है. वहीं, पीड़िता को पीएमसीएच में मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है.
महिला की दो महीने पहले ही हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, पीड़िता का विवाह दो महीने पहले ही हुआ है. उसके बाद से महिला की तबीयत खराब रहने लगी थी. परेशान होकर उनके पति, सास और ससुर उन्हें इलाज कराने के लिए बाबा के आश्रम में ले गए थे. पीड़िता का आरोप है कि इलाज के लिए बाबा उसे एक अकेले में ले गया था. वहां उनके हाथ-पैर बांध दिए गए और उनके साथ दुष्कर्म किया गया. आरोप है कि विरोध करने पर बाबा ने उनसे मारपीट भी की. साथ ही धमकी दी कि अगर इस बात को किसी को बताया तो जंतर-मंतर से मार देगा.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours