रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी कार्यकारी अध्यक्षों के बीच जिलों का बंटवारा कर दिया है। इसकी जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को कोल्हान प्रमंडल के जिलों पू. सिंहभूम, सरायकेला खरसावां, प. सिंहभूम के साथ-साथ खूंटी जिला संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. इरफान अंसारी को धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ जिले का प्रभार दिया गया है। इसी प्रकार, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर को साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका और देवघर के साथ-साथ रांची नगर व रांची ग्रामीण की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यकारी अध्यक्ष मानस सिन्हा को सिमडेगा, लोहरदगा व गुमला जिला की जिम्मेदारी दी गई है। पांचवें कार्यकारी अध्यक्ष संजय लाल पासवान को लातेहार, पलामू व गढ़वा जिले के साथ-साथ जामताड़ा का भी काम देखने को कहा गया है।
गोपाल साहू बने रहेंगे कांग्रेस कोषाध्यक्ष
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव ने गोपाल साहू को कांग्रेस कोषाध्यक्ष का काम देखते रहने को कहा है। इसकी जानकारी पार्टी प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने दी है।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours