एस पी की अनुशंसा पर डीजी ने एसडीपीओ,इंस्पेक्टर व थाना प्रभारी को दिया प्रशस्ति पत्र 

सरिया(गिरिडीह) । बगोदर में पिछले दो महीने पहले रिफाइन तेल से लदी ट्रक लूट कांड का उदभेदन करने पर झारखंड के डीजी  ने गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा की अनुशंसा पर सम्मानित किया गया । बताया जाता है कि बगोदर के समीप ट्रक पर लदे रिफाइन तेल को लुटेरों ने लूट कर फरार हो गया था जिसके बाद पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई और अंततः पुलिस को सुराग हाथ लगी जिस पर एस डी पी ओ बिनोद कुमार , पुलिस निरीक्षक आर एन चौधरी व थाना प्रभारी नवीन कुमार ने एक टीम बनाकर कोडरमा जिला के तिलैया में छापामारी कर लूटी गई तेल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया । पुलिस निरीक्षक ने बताया कि मौके पर से मोहन मंडल,रंजीत साव,रंजीत कुमार और मिंटू कुमार को गिरफ्तार कर लूटी गई तेल को बरामद किया । गिरिडीह एसपी ने डीजी को पत्र रिवार्ड के लिए  लिखकर अनुशंसा किया था जिसके बाद एसडीपीओ बिनोद कुमार, पुलिस निरीक्षक आर एन चौधरी और बगोदर थाना प्रभारी नवीन कुमार को एसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours