रांची। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड में अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर तैयार की गई अपनी शीर्ष टीम के साथ बंद कमरे में मैराथन बैठक कर उन्हें जरूरी टिप्स दिए। शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधानसभा चुनाव प्रभारी ओम प्रकाश माथुर, सह प्रभारी नंद किशोर यादव, मुख्यमंत्री रघुवर दास और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के साथ एक होटल के बंद कमरे में करीब साढ़े तीन घंटे तक चर्चा की। चर्चा का विषय विधानसभा चुनाव ही रहा।
अमित शाह ने बुधवार को संताल के जामताड़ा में भाजपा की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा का शुभारंभ करने पहुंचे थे। वापसी के क्रम में उन्होंने रांची में भी एक कार्यक्रम में शिरकत की। इसके बाद उन्होंने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में तब्दीली करते हुए अचानक बैठक बुला ली। शाह को करीब 5.15 बजे दिल्ली वापस लौटना था, लेकिन इस बीच उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा के लिए बैठक बुला ली। घंटों गहन विमर्श के बाद वह रात 10:30 बजे वापस लौटे।



Post A Comment:
0 comments so far,add yours