रांची. झारखंड के सीएम रघुवर दास (CM Raghuwar Das) को लीगल नोटिस (Legal Notice) भेजने के बाद से झारखंड की राजनीति (Polictis) गर्मा गई है. झारखंड सरकार (Jharkhand Government) के मंत्री के साथ बीजेपी नेता (BJP Leader) इस मुद्दे पर हेमंत सोरेन (Hemant Soren) को घेरने लगे हैं. इस मामले में मंत्री सीपी सिंह (C. P. Singh) ने नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन पर तीखी टिप्पणी की है. उन्होंने कहा है कि सीएम रघवुर दास ने ऐसा कुछ भी नहीं कहा है जो असत्य हो. उन्होंने हेमंत सोरेन को सच्चाई स्वीकार करने की सलाह देते हुए कहा कि इस तरह की हरकत करने से वो खुद फंसेंगे. वहीं भाजपा विधायक अनंत ओझा ने भी सीएम पर लगाये गये मानहानि के आरोप को निराधार बताया. उन्होंने कहा "जिन लोगों ने इस प्रदेश में लोकतंत्र और लोकतांत्रिक मर्यादाओं का हनन किया है, वही आज ज्यादा परेशानी के साथ ऐसे अलोकतांत्रिक व्यवहार करने पर आमादा हैं"
सीएम हेमंत सोरेन ने लगाए मानहानि के आरोप
पूर्व सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने रविवार को प्रेसवार्ता (Press Confrence) में जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने सीएम रघुवर दास को लीगल नोटिस (Legal Notice) भेजा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उनपर लगातार 500 करोड़ की जमीन खरीदने का आरोप लगा रहे हैं, इससे उनकी बदनामी हो रही है और उनकी छवि (Image) भी खराब हो रही है. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन (Public Life) में किसी भी व्यक्ति की छवि ही उसकी मूल कमाई होती है. मुख्यमंत्री रघुवर दास लगातार अनर्गल बयान देकर प्रदेश की जनता को भी गुमराह कर रहे हैं.



Post A Comment:
0 comments so far,add yours