रांची. झाविमो सुप्रा बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने नए मोटर वाहन एक्ट (Motor Vehicles Act) की जुर्माना व्यवस्था ( Fine Arrangement) को लोगों को परेशान करने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला बताया है. बाबूलाल मरांडी ने इस एक्ट को वापस लेने की मांग सरकार से की है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर सरकार(Goverment) ने नए मोटर व्हीकल एक्ट को वापस नहीं लिया तो 11 सितम्बर को झाविमो के कार्यकर्ता राज्यव्यापी प्रदर्शन करेंगे.

बाबूलाल मरांडी ने मोटर वाहन एक्ट को वापस लेने की मांग की

बाबूलाल मरांडी ने सरकार ने मोटर वाहन एक्ट पर कहा कि यह कानून लोगों को सुधारने के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार (Corruption) बढ़ाने के लिए है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार (BJP Govterment) ने नोटबंदी और जीएसटी से गड़बड़ाई अर्थव्यवस्था (Economy) के बाद आरबीआई (RBI) का पैसा लिया. अब सरकार लोगों पर डाका डालकर खजाना भर रही है.



नए मोटर वाहन एक्ट से परेशान है जनता- बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि अगर सरकार लोगों की आदत में सुधार करना चाहती है तो चेकिंग स्थल पर ही हेलमेट से लेकर इंश्योरेंस (Insurance) तक की व्यवस्था करे, ताकि जनता को अलग से फाइन का बोझ न उठाना पड़े. उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही जनता को इस तरह परेशान करना ठीक नहीं है. साथ ही सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार को इस एक्ट को वापस लेना चाहिए. अगर इसे बंद नहीं किया गया तो झाविमो 11 सितंबर को राज्यभर में विरोध प्रदर्शन (Protest) करेगा.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours