रामगढ़. झारखंड के रामगढ़ जिले में दीपावली को देखते हुए 17 अक्टूबर यानी गुरुवार से 14 दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है. भारतीय शिल्प व्यापार मेला द्वारा छावनी फुटबॉल मैदान  में इसका आयोजन किया गया है. बता दें कि भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय (Ministry of Textiles) के हस्तशिल्प विभाग (Handicrafts Department) के करीब 108 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विजेता इस  हस्तशिल्प मेला (Handicraft Fair) में हिस्सा ले रहे हैं.

17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मेले का आयोजन

गुजराती समाज हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम डेवलपमेंट संस्थान रांची की देखरेख में 14 दिवसीय भारतीय शिल्प व्यापार मेला का शुभारंभ किया गया है. रामगढ़ छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी (Executive Officer) सपन कुमार इसका शुभारंभ किया है.

मेला आयोजक संजीव तिवारी ने बताया कि दीपावली और छठ महापर्व को लेकर गुजराती समाज हैंडीक्राफ्ट एंड हैंडलूम डेवलपमेंट संस्थान रांची के तत्वावधान में भारतीय शिल्प व्यापार मेला का आयोजन दिनांक 17 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक रहेगा.

मेले में इन राज्यों की फेमस चीजों की होगी प्रदर्शनी

भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के हस्तशिल्प विभाग के करीब 108 राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त विजेता हस्तशिल्प मेला में हिस्सा लेंगे. असम के बांस से बना हुआ सामान, नागालैंड का ड्राई फ्लावर, कोलकाता का जूट बैग, भदोही का विश्व प्रसिद्ध कालीन, बनारसी सूट व साड़ी एवं ड्रेस मटेरियल, भागलपुर का डल चादर, गुजरात की बांधनी सूट व चादरें, आंध्र प्रदेश का क्रोशिया वर्क, लखनऊ का टेराकोटा, प्रतापगढ़ का विश्व प्रसिद्ध आंवला, अचार एवं मुरब्बा, मुंबई की हैंड प्रेस जूसर मशीन, कूकवेल की आटा चक्की मशीन आदि तमाम तरह के हस्तशिल्प और उपभोक्ता उत्पादों को प्रदर्शनी में लगाया गया है.

मेला में सस्ती दर पर उच्च गुणवत्ता वाले सामानों का उपलब्ध किया जाएगा. स्थानीय शिल्पकार द्वारा निर्मित सामान का प्रदर्शन और बिक्री किया जाएगा. बता दें कि हर वर्ष रामगढ़ में यह मेला आयोजित किया जाता है, जिसका इंतजार यहां के लोग बेसब्री से करते हैं.
Share To:

Post A Comment:

0 comments so far,add yours