रांची। भारत निर्वाचन आयोग की टीम विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को रांची आएगी। टीम में आयोग के तीनों उप निर्वाचन आयुक्त शामिल हैं। तीनों उप निर्वाचन आयुक्त 17-18 अक्टूबर को चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस क्रम में टीम मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी। आयोग की टीम राजनीतिक दलों के साथ भी अलग से बैठक करेगी। यह जिलों का दौरा भी कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि 25 अक्टूबर से लेकर नवंबर के पहले सप्ताह तक विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)



Post A Comment:
0 comments so far,add yours